Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधियों का बोलबाला: झारखंड की बदहाल विधि-व्यवस्था:- सांसद बिद्युत बरण महतो
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अपराधियों का बोलबाला: झारखंड की बदहाल विधि-व्यवस्था:- सांसद बिद्युत बरण महतो

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराधियों का बोलबाला: झारखंड की बदहाल विधि-व्यवस्था:- सांसद बिद्युत बरण महतो

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने झारखंड की वर्तमान विधि-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है और आम जनता भय के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिनदहाड़े हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएँ हो रही हैं, जिससे जनता में आक्रोश है।

    अपराधियों के हौसले बुलंद

    सांसद महतो ने कहा कि जमशेदपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र से युवा उद्यमी कैरव गांधी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि बिष्टुपुर और सोनारी में हुई सशस्त्र लूट की घटनाएँ और शहर में फैलता ड्रग्स तथा अवैध शराब का काला कारोबार पुलिस की विफलता को दर्शाता है।

    सरकार की संवेदनहीनता

    सांसद महतो ने सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीत महतो की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मृत्यु और भाजपा नेता तारा पदो महतो की सरेआम हत्या के बावजूद दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में कानून का शासन नहीं, बल्कि अपराधियों का बोलबाला है।

    सांसद महतो ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि कैरव गांधी की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनता को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने इस जंगलराज के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया है।

    अपराधियों का बोलबाला: झारखंड की बदहाल विधि-व्यवस्था:- सांसद बिद्युत बरण महतो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन्म–मृत्यु निबंधन को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना
    Next Article टाटानगर स्टेशन से बागबेड़ा-कीताडीह मार्ग पर रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, 32 दुकान और मकान ध्वस्त

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.