एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, छह वर्षीय बच्ची की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर गुलाटी पटाखा शो रूम के समीप गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में विनीता मोदिया (6 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण 407 वाहन पर सवार होकर भिलाई पहाड़ी स्थित भूत बंगला से टुसू मेला देखकर तुरिया बेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान गुलाटी पटाखा शो रूम के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृत बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है तथा राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही

