Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखान यात्रा पर गम्हरिया घोड़ाबाबा मंदिर में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं ने किया पूजापाठ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखान यात्रा पर गम्हरिया घोड़ाबाबा मंदिर में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं ने किया पूजापाठ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखान यात्रा पर गम्हरिया घोड़ाबाबा मंदिर में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं ने किया पूजापाठ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।संक्रांति के दूसरे दिन आस्था का प्रतीक अखान जात्रा के अवसर पर गम्हरिया स्थित प्रसिद्ध घोड़ाबाबा (बड़ाम थान) में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन किया गया। कुम्भकार समाज गम्हरिया की ओर से आयोजित इस पूजनोत्सव के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जूटे लाखों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि विधान से भगवान बलराम जिऊ की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने भी शामिल होकर पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना किया।

    मान्यता है कि विगत करीब दो सौ वर्ष पूर्व क्षेत्र में फैली भयंकर महामारी के बाद पूर्वजों ने भगवान बलराम का आह्वान किया था और यहां उनके वाहन के रूप में घोड़े की स्थापना की थी। उसके बाद क्षेत्र से महामारी समाप्त हुई थी। तब से लेकर आज तक कुंभकार समाज की ओर से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। जिनकी मन्नते पूरी होती है वे यहां मिट्टी के घोड़े चढ़ाते हैं तथा प्रसाद का भोग भी लगाते हैं। इस दौरान जिनकी मन्नतें पूरी हुई है उनके द्वारा भी मन्दिर में घोड़ा व प्रसाद चढ़ाया गया। साथ ही, कई श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नतें भी की। इस मौके पर भजन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रातःकाल में देवड़ी शंकर दास व गणेश दास द्वारा पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख व समृद्धि की कामना की गई। इस पूजनोत्सव में जिले के सरायकेला, गम्हरिया, कांड्रा, आदित्यपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से एक लाख से अधिक श्रद्धालू शामिल हुए। प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी जो शाम तक जारी रही। इस मौके पर भव्य मेला का आयोजन भी किया गया था जिसका लोगों ने काफी लुत्फ उठाया।

    इस दौरान आयोजन समिति की ओर से महाभोग का वितरण आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मन्दिर कमेटी की ओर से वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वही, सड़क जाम को नियंत्रित करने के लिए आदित्यपुर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात रहे। पूजनोत्सव के आयोजन में कुंभकार समिति गम्हरिया के अध्यक्ष पूर्णचंद्र बेज, सचिव फ़टिक कुंडू, माथुर चंद्र दास, सीताराम बेज, आशीष दास, बादल पाल, प्रेमचंद्र दास, संजय दास, आदित्य बेज समेत कमेटी के सभी सदस्यों व गम्हरिया वासियों का सहयोग रहा।

    अखान यात्रा पर गम्हरिया घोड़ाबाबा मंदिर में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन लाखों श्रद्धालुओं ने किया पूजापाठ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, छह वर्षीय बच्ची की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के चुनाव पर उठे सवाल, मतदाता सूची और प्रक्रिया पर आपत्ति एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.