उलीडीह में टुसु पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने की पूजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उलीडीह राजा मैदान के समीप यंग मार्शल बॉयज क्लब द्वारा निर्मित टुसु पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंडाल का उद्घाटन झारखण्ड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन के उपरांत बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने टुसु देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने पारंपरिक पर्व के उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। टुसु परब के अवसर पर पारंपरिक गीत, नृत्य और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस मौके पर सुकुल सिंह, सोनू कच्छप, ईश्वर सिंह, संजय शर्मा, मनीष भगत, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, गोलू सिंह, प्रभाकर साहू एवं अजय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

