Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संपन्न हुआ दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव 2026, एक लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संपन्न हुआ दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव 2026, एक लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संपन्न हुआ दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव 2026, एक लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राष्ट्रव्यापी महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को “दोमुहानी संगम महोत्सव” का भव्य आयोजन हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस महोत्सव में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

    जमशेदपुरवासियों को बनारस एवं हरिद्वार की तर्ज पर माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती का दिव्य दर्शन इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 12 बजे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुआ। महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्साह ने संगम स्थल को जीवंत बना दिया।

     

    भजन संध्या ने बांधा समां

    प्रतियोगिताओं के पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक सोनू दुलरूवा एवं देवेन्द्र पाण्डेय की टीम ने अपनी सुरीली भक्ति-प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा संगम क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

     

    माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती से हुआ समापन

     

    संध्या बेला में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती संपन्न हुई। दीपों की रौशनी, हर-हर गंगे के जयघोष और श्रद्धा से भरे वातावरण ने संगम स्थल को अलौकिक आभा प्रदान की।

    51000 दीपकों से जगमगाया संगम स्थल

    श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संगम तट पर 51,000 दीपक प्रज्वलित किए गए, जिससे संपूर्ण क्षेत्र दीपमालिका से आलोकित हो उठा और आध्यात्मिक सौंदर्य का अद्भुत दृश्य उपस्थित हुआ।

    आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

    कार्यक्रम के सफल संचालन में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, संरक्षक शिवशंकर सिंह, शंकर रेड्डी, उम्मीद एक अभियान से अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह, अविषेक जी ,झरना देवी शशि दीदी,संतोषी साहू, पूजा एवं दुर्गा देवी की सक्रिय भूमिका रही।

    एक लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल संपन्न हुआ दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव 2026
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदोमुहानी टुसु घाट पर विराट टुसु मेले की धूम, नाचते-गाते लोगों की उमड़ी भीड़
    Next Article बागबेड़ा में भूमीज समाज की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.