सोनारी खुटाडीह में सप्त दिवसीय राम कथा के छठे दिन राम-जानकी विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।तरुण बाल संघ हनुमान मंदिर, बड़तल्ला रोड खुटाडीह, सोनारी में विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से हनुमत सेवासंघ द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय राम कथा के छठे दिन भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कथा का आयोजन जम्मू वाले बाबा के सानिध्य में हुआ, जिसमें डॉ. देवाचार्य जी महाराज ने अपने मुखारबिंद से पुष्प वाटिका, धनुष भंग एवं श्रीराम–जानकी विवाह सहित अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

कार्यक्रम के दौरान पंडित अभिषेक पाठक जी महाराज द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन, श्रृंगार दर्शन एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया गया। इसके पश्चात मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच चना, हलवा, लड्डू एवं फल प्रसाद का वितरण किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के पंडित गौतम जी, संजू जी, मोचू भाई, सुनील सोनू पुजारी, रंजीत, अरुण, संतोष, गौतम जी, सूरज दुबे जी, सुमित, मनोज जी एवं सुशांति देवी का विशेष योगदान रहा।

