सहयोगी कर्मचारियों के बीच वस्त्र वितरण कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मनाया गया युवा दिवस।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
स्वामी विवेकानंद के अनुसार मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी शिक्षा है यह बात कही रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष श्री राम बचन जी ने।
आज युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के बीच अध्यक्ष राम बचन और अध्यक्षा रंभा देवी के द्वारा वस्त्र वितरण किया गया और उनके द्वारा किए जा रहे सहयोग के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के एन एस एस विभाग के अंतर्गत आयोजित किया गया था।इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में और परिसर में काम करने वाले सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर भूपेश चंद जी की भी सराहनीय भूमिका रही।

