Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के बेटे की साहित्यिक उड़ान: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के पूर्व छात्र श्रेयांश अंकित का तीसरा उपन्यास ‘द वेट ऑफ फॉरगॉटन थिंग्स’ विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के बेटे की साहित्यिक उड़ान: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के पूर्व छात्र श्रेयांश अंकित का तीसरा उपन्यास ‘द वेट ऑफ फॉरगॉटन थिंग्स’ विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के बेटे की साहित्यिक उड़ान: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के पूर्व छात्र श्रेयांश अंकित का तीसरा उपन्यास ‘द वेट ऑफ फॉरगॉटन थिंग्स’ विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली/जमशेदपुर। टेल्को टाउन से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर पहचान बनाने वाले श्रेयांश अंकित ने अपनी तीसरी कृति “The Weight of Forgotten Things” के साथ एक बार फिर पाठकों का ध्यान खींचा है। विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, टेल्को के पूर्व छात्र और जमशेदपुर से ताल्लुक रखने वाले श्रेयांश का यह नया उपन्यास हाल ही में नई दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च किया गया, जहाँ इसे पाठकों और साहित्यप्रेमियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

    इससे पहले श्रेयांश अंकित के दो उपन्यास “Seven Lives” और “Search for the Brahmastra” प्रकाशित हो चुके हैं, जिन्हें युवाओं और गंभीर पाठकों के बीच अच्छी सराहना मिली थी। तीसरे उपन्यास में उन्होंने अपनी लेखनी को और अधिक परिपक्व व गहन बनाया है।

    “The Weight of Forgotten Things” स्मृति, विस्मृति और अतीत के बोझ पर आधारित एक संवेदनशील और रहस्यमय कथा है। उपन्यास का नायक रवि भारत के भूले-बिसरे कस्बों में भटकता है, जहाँ लोग उसे बिना पहचाने भी पहचानते हैं। पतंगे, भूली यादें, रहस्यमयी स्थान और अनकही सच्चाइयाँ—यह कहानी बताती है कि जो हम भूलना चाहते हैं, वही सबसे गहरे रूप में लौटता है।

    शिक्षा के क्षेत्र में श्रेयांश अंकित IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में IIMA Endowment Fund में Associate Vice President के रूप में कार्यरत हैं। सार्वजनिक नीति, बीमा और परोपकार के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले श्रेयांश अपनी रचनाओं में सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से पिरोते हैं।

    श्रेयांश की माँ आरती श्रीवास्तव ख़ुद हिंदी की एक विख्यात लेखिका हैं जिन्होंने बचपन से हीं श्रेयांश की लेखनी कला को प्रोत्साहन दिया। माँ के साथ श्रेयांश अपने पिता रिटायर्ड कस्टम्स सुपरिंटेंडेंट विजय श्रीवास्तव, बड़ी बहन डॉक्टर अंकिता श्रेया, बहनोई वैभव लोकेश और चाचा बिनय कुमार को अपना आधार स्तंभ मानते है।

    यह उपन्यास Notion Press द्वारा प्रकाशित किया गया है और वर्तमान में अमेज़न, फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ यह संकेत देती हैं कि श्रेयांश अंकित का यह तीसरा उपन्यास भी साहित्यिक जगत में अपनी मजबूत छाप छोड़ने जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद जयंती पर टावर चौक में प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण
    Next Article सहयोगी कर्मचारियों के बीच वस्त्र वितरण कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मनाया गया युवा दिवस।

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.