लायंस क्लब के “हंगर सर्विस वीक” का भव्य समापन, मेगा फूड फेस्टिवल में 350 से अधिक लोगों को कराया गया भोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। लायंस क्लब द्वारा 3 से 11 जनवरी तक चलाए गए “हंगर सर्विस वीक” का रविवार को भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के नेतृत्व में बाराद्वारी सब्जी बाजार परिसर में मेगा फूड फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें सब्जी विक्रेताओं सहित 350 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत एवं लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर कालीमाटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष अंजुला सिंह, सचिव आयुष्मान सिंह सहित दोनों क्लबों के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर आयोजक लायन भरत सिंह ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के उद्देश्य के साथ लायंस क्लब ने हंगर सर्विस सप्ताह का समापन किया है और आगे भी जरूरतमंदों की सेवा निरंतर जारी रहेगी।

