Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर सड़क हादसा: थार की टक्कर से युवक की मौत, TMH में हंगामा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिष्टुपुर सड़क हादसा: थार की टक्कर से युवक की मौत, TMH में हंगामा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर सड़क हादसा: थार की टक्कर से युवक की मौत, TMH में हंगामा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हो रहा है. बिष्टुपुर स्थित छप्पन भोग रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान विष्णुपुर निवासी राजकुमार सिंह के रूप में हुई है. हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजन उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि अब तक पुलिस न तो हादसे में शामिल वाहन की स्पष्ट पहचान कर पाई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह दी गई. जब वे टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे तो राजकुमार का शव अस्पताल में पड़ा मिला.

    परिवार ने आरोप लगाया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और घर में बुजुर्ग मां है, जिनके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. परिजनों का कहना है कि यदि यह मामला किसी प्रभावशाली या अमीर व्यक्ति से जुड़ा होता, तो प्रशासन अब तक सक्रिय हो चुका होता. परिवार ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक प्रशासन मुआवजे की घोषणा नहीं करता और दोषी चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव अस्पताल में ही रखा जाएगा. इसी मांग को लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल में जोरदार प्रदर्शन जारी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और परिजनों को समझाने- बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

    TMH में हंगामा बिष्टुपुर सड़क हादसा: थार की टक्कर से युवक की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना
    Next Article ठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.