डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 35वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 35वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक स्टाफ यूनियन, पटना सर्किल के अध्यक्ष रिंटू कुमार रजक तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी टी. शशि कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय ध्वज के ध्वजारोहण एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
मुख्य अतिथि रिंटू कुमार रजक ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है, क्योंकि खेल से प्राप्त अनुशासन, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास आगे चलकर जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों में काम आते हैं। विशिष्ट अतिथि टी. शशि कुमार ने बच्चों की खेल भावना की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है, इसी उद्देश्य से विद्यालय में प्रतिवर्ष क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता मलिक एवं श्रीमती अर्चना दास ने किया, क्रीड़ा प्रतियोगिता का संचालन श्री विश्वजीत राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती बेबी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया

