संजीव सिन्हा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बनने पर डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने दी हार्दिक बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने श्री संजीव सिन्हा को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संजीव सिन्हा के सक्षम नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महानगर में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि श्री सिन्हा एक जमीनी स्तर के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और उसी संघर्ष व समर्पण के बल पर वे महानगर अध्यक्ष के पद तक पहुँचे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की परंपरा और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने आगे कहा कि श्री संजीव सिन्हा कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप संगठनात्मक निर्णय लेंगे और पार्टी को बूथ स्तर से लेकर महानगर स्तर तक सशक्त करेंगे। डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने पुनः श्री सिन्हा को नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

