Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हुई विमुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हुई विमुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हुई विमुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान हेतु पीठासीन पदाधिकारी, जिला परिषद, जामताड़ा सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद की उपस्थिति में कार्रवाई संपन्न की गई।

    पीठासीन पदाधिकारी जिला परिषद श्री रवि आनंद के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही के क्रम में उपस्थित सदस्यों से चर्चा किया गया। इस दौरान उन्होंने विभागीय संकल्प में वर्णित प्रावधानों के संदर्भ में नियमानुसार अवगत कराया। इसके पश्चात मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें कुल उपस्थित 20 सदस्यों में कुल वैध मत 19 पड़े, जिसमें से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 18 मत लड़े, जबकि एक मत ब्लैंक रहा। पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी में एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत तत्काल प्रभाव से वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन को अध्यक्ष पद से विमुक्त कर दिया गया है, विभागीय नियमानुसार जल्द ही नए जिला परिषद अध्यक्ष के लिए चुनाव किए जाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि कुल 23 सदस्यों को मतदान करना था। जिसमें 01 माननीय सांसद, 03 माननीय विधायक, 14 जिला परिषद सदस्य और 6 प्रखंड प्रमुख शामिल हैं, जबकि 01 जिप सदस्य के मृत्यु होने से पद रिक्त था। माननीय सांसद, दुमका श्री नलिन सोरेन एवं माननीय मंत्री सह विधायक जामताड़ा डॉ. इरफान अंसारी द्वारा मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया गया।

    इस मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि के अलावा जिला परिषद सदस्यगण, प्रखंड प्रमुख आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने जामताड़ा में मनाया शेख भिखारी व राजा टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस
    Next Article जमशेदपुर में बढ़ते अपराध से दहशत, कानून-व्यवस्था पर सवाल

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.