जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह बाहरी तथा त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

