Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में ‘एआई और प्रौध्योगिकी के क्षेत्र में उभरते आयाम पर’ होगा मंथन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में ‘एआई और प्रौध्योगिकी के क्षेत्र में उभरते आयाम पर’ होगा मंथन

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में ‘एआई और प्रौध्योगिकी के क्षेत्र में उभरते आयाम पर’ होगा मंथन

    – कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 9 जनवरी से

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : सरायकेला के बिजय गांव स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। नौ से 10 जनवरी तक आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश से आमंत्रित शिक्षिविद एवं विद्वान शिरकत करेंगे। संगोष्ठी का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत प्रौद्योगिकियों में उभरते नए आयाम” है। इसके अलावा तकनीकी सत्रों के दौरान उप विषयों पर प्रतिभागी पेपर प्रस्तुत करेंगे। कॉलेज के चेयरमैन आरएन महांती, निदेशक डॉ. शुक्ला महांती एवं प्राचार्या डॉ. स्वीटी सिन्हा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि संगोष्ठी झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद द्वारा प्रायोजित है। नौ जनवरी को उद्घाटन सत्र के साथ संगोष्ठी की शुरुआत होगी। इस सत्र के मुख्य अतिथि खरसावां के विधायक दशरथ गागराई होंगे। इनके साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल टेक्नोलॉजी मलेशिया पहांग एआई सुल्तान अब्दुल्लाह के निदेशक मजलिना अब्दुल माजिद की-नोट एड्रेस प्रस्तुत करेंगे। वहीं, इसी यूनिवर्सिटी के उप निदेशक सयाहनिजम अब्दुल्लाह सानी संगोष्ठी के मुख्य विषय पर विस्तृत चर्चा एवं प्रतिभागियों का मार्गदर्शन व ज्ञानवर्धन करेंगे। इनके अलावा बीआईटी मेसरा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुदीप कुमार सहाना, इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन के डॉ. अमन कुमार तिवारी, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की डॉ. अंजनी कुमारी, आर्यभट्ठ नॉलेज यूनिवर्सिटी की निलाद्री, अर्का जैन यूनिवर्सिटी की लिसी मैथ्यू, बीआईटी मेसरा जयपुर कैंपस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी नई दिल्ली व कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू बर्नस्वीक से आमंत्रित क्रमशः डॉ. विश्वंभर पाठक, डॉ. तुलिका महांती, डॉ. प्रभात महांती, जमशेदपुर स्थित विभिन्न संस्थानों से जुड़े डॉ. ऋचा पांडा, डॉ. प्रीति मोहन कुमार, डॉ. सौमाल्या घोष, डॉ. अनीता सुंडी समेत कई जाने-माने शिक्षाविद्, विशेषज्ञ एवं विद्वान शिरकत करेंगे। सभी संगोष्ठी के मुख्य एवं उप विषयों पर विस्तृत व्याख्यान देंगे।

    तकनीकी सत्र व विषय

    इस दो दिवसीय संगोष्ठी में विभिन्न पुस्तकों व जर्नल्स का विमोचन किया जायेगा। इसके साथ ही कुल चार तकनीकी सत्र होंगे। तकनीकी सत्रों के विषय निम्न हैं :
    – बायोटेक्नोलॉजी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा नवाचार और नवीकरणीय ऊर्जा एवं स्थिरता।
    – नवाचार, स्टार्ट-अप और नीतिगत ढांचे।
    – जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और सतत विकास।
    – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), डेटा साइंस और उभरती प्रौद्योगिकियां।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में खूंटी बंद, सड़क से बाजार तक असर
    Next Article जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.