विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के सख्त निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी/एमएलए लैड एवं सीएसआर से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पुल-पुलिया, सड़क, पेयजल, स्कूल भवन, शौचालय, तालाब गार्डवाल, कल्वर्ट निर्माण जैसी योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद या तकनीकी कारणों से लंबित योजनाओं में संबंधित पदाधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया, वहीं संवेदक की लापरवाही पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
उपायुक्त ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को फरवरी-मार्च तक लंबित योजनाओं में शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नीति आयोग, डीएमएफटी एवं एमपी-एमएलए लैड मद की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं को भी गति देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

