जमशेदपुर : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास की छवि खराब करने की साजिश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक महिला को पैसे देते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक दावे किए जा रहे हैं और इसे गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि, हमारी टीम की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वायरल वीडियो को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। वास्तविकता यह है कि यह वीडियो हिल व्यू कॉलोनी में नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने मंच पर प्रस्तुति दे रही एक महिला कलाकार को प्रोत्साहन स्वरूप भेंट के रूप में राशि प्रदान की थी।
यह एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के तहत किया गया सम्मान था, न कि जैसा कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। वीडियो के साथ लगाए गए आपत्तिजनक और भ्रामक कैप्शन पूरी तरह से निराधार हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पदाधिकारी को टारगेट किया गया है
स्थानीय लोगों और कार्यक्रम आयोजकों ने भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक एवं सांस्कृतिक था, जिसमें कई गणमान्य लोग मौजूद थे। ऐसे में किसी भी प्रकार की गलत अफवाह फैलाना न केवल अनुचित है, बल्कि कानून व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास भी है।
प्रशासन और जागरूक नागरिकों ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिना सत्यापन के किसी भी वायरल वीडियो या पोस्ट पर विश्वास न करें और अफवाहों से बचें।
जीत महतो की मृत्यु मामले में न्यायिक जांच का आदेश, पोस्टमार्टम में बाह्य चोट के नहीं मिले निशान
जमशेदपुर। एम०जी०एम० थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर निवासी श्री जीत महतो की मृत्यु के पश्चात दंडाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत वीडियोग्राफी के साथ मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाह्य चोट अथवा प्रताड़ना का कोई निशान नहीं पाया गया।
एम०जी०एम० अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक द्वारा प्रस्तुत चिकित्सीय प्रतिवेदन में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि मृतक की मृत्यु का कारण Complicated Cerebral Malaria था।
हालांकि, पूरे मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष न्यायिक जांच कराए जाने हेतु अनुरोध पत्र समर्पित किया गया है। इसके आलोक में अब इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी।

