जनशताब्दी के अचानक टाटानगर जं. से रद्द होने से परेशान बड़बिल क्षेत्र के 11 जुनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी,
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा) बड़बिल तहसील क्षेत्र के बड़बिल ताईक्वांडो ऐसोसिएशन के 11जूनियर प्रतिभागी कोलकाता मे आयोजित 10वाँ ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप मे हिस्सा लिया था,सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के मैडल अपने नाम किया।चैंपियनशिप की समाप्ति पर 31दिसंबर को बड़बिल वापसी हेतु हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी से आने के क्रम मे ट्रेन 6घंटे लेट चलकर टाटानगर जं. तक आकर रद्द हो गई, सभी प्रतिभागियों सहित कोच की टिकट बड़बिल तक होने के वावजूद टाटानगर जं. मे ही उतरना पड़ा।ऐसे मे सवाल ये उठता है,कि जब जनशताब्दी को रद्द करना ही था,तो पैसेंजर को बड़बिल तक का टिकट क्यो दिया गया।दक्षिण पूर्व रेलमंडल अधिकारी के मालगाड़ियो के प्रेम के शिकार हुऐ देश के होनहार खिलाड़ी

