Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर सुप्रियो घोष गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल एक स्कूटी व तीन मोबाइल फोन बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर सुप्रियो घोष गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल एक स्कूटी व तीन मोबाइल फोन बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर सुप्रियो घोष गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल एक स्कूटी व तीन मोबाइल फोन बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। एमजीएम थाना पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने शातिर पेशेवर वाहन चोर सुप्रियो घोष को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें एवं तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 दिसंबर 2025 की रात अभिलाषा कॉम्प्लेक्स एवं वैष्णवी अपार्टमेंट, बालिगुमा तथा 28 दिसंबर 2025 को जियो मार्ट, डिमना से अज्ञात चोरों द्वारा कुल तीन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हुई थीं। इस संबंध में एमजीएम थाना कांड संख्या 193/25 एवं 194/25 दर्ज की गई थी।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के पर्यवेक्षण में तथा पु०नि०-सह-थाना प्रभारी सचिन कुमार दास एमजीएम के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने शातिर वाहन चोर सुप्रियो घोष को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें तथा ओलिडीह थाना क्षेत्र से छीना गया VIVO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
    पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, इस गिरोह में शामिल दो विधि-विरुद्ध नाबालिग बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उनकी निशानदेही पर जमशेदपुर के पोटका, गोलमुरी, आजादनगर, ओलिडीह एवं बोडाम थाना क्षेत्र से चोरी की गई दो और मोटरसाइकिलें तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
    गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि विधि-विरुद्ध नाबालिगों को संप्रेक्षण गृह भेजने की प्रक्रिया जारी है।

    गिरफ्तार अभियुक्त
    सुप्रियो घोष (उम्र लगभग 27 वर्ष), पिता—सुभाष घोष, निवासी—गोलकनगर, थाना एमजीएम, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

    बरामद सामग्री
    हीरो होंडा सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (JH05W-7649),
    स्प्लेंडर प्रो (बिना पंजीयन),
    स्कूटी पोंजो (JH05AC-4186),
    HERO HF Deluxe (बिना पंजीयन),
    हीरो होंडा ग्लैमर (JH05U-5056),
    हीरो स्प्लेंडर (बिना पंजीयन),
    VIVO, मोटोरोला एवं POCO कंपनी के कुल तीन मोबाइल फोन।
    छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी
    पु०नि०-सह-थाना प्रभारी सचिन कुमार दास,
    पु०अ०नि० प्रदीप वर्मा,
    स०अ०नि० नरेंद्र बिहारी सिंह,
    स०अ०नि० आलोक कुमार सिंह,
    स०अ०नि० विवारी उरांव,
    आरक्षी 2154 अनिल रविदास,
    आरक्षी 1414 हृदय कुमार झा,
    चौकीदार 2/5 सुजीत दुबे (सभी एमजीएम थाना)।

    एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता शातिर वाहन चोर सुप्रियो घोष गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल एक स्कूटी व तीन मोबाइल फोन बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रकाश पर्व पर “नवां साल गुरु दे नाल” कीर्तन दरबार में बही गुरबानी की अमृत बयार
    Next Article जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा में भाजपा ने अटल स्मृति सम्मेलन का किया आयोजन

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.