Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरकेएफ कामगार संघ की बैठक में हुई मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा
    खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आरकेएफ कामगार संघ की बैठक में हुई मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरकेएफ कामगार संघ की बैठक में हुई मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की वार्षिक बैठक बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सह यूनियन के सलाहकार विनोद कुमार राय उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में मजदूरों को जागरूक रहने की सलाह दिया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले चार श्रम कानूनों को मज़दूर विरोधी बताते हुए कहा कि इस काले कानून से मजदूरों का हित नहीं होने वाला है। बल्कि यह कानून उद्योगपतियों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने मजदूरों से इस श्रम कानून के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने को कहा। श्री राय ने कहा कि जिस हक और अधिकार को पाने के लिए पूरे विश्व के लाखों मजदूरों ने संघर्ष कर अपना बलिदान दिया था, उसे बरकरार रखने के लिए हमें एकजुट होकर वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाना होगा। उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को मज़दूर, किसान, आदिवासी और दलित विरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष ने मजदूरों की एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही हम अपने हक और अधिकार की रक्षा कर सकते हैं। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। महामंत्री तारकेश्वर यादव ने इस वर्ष यूनियन की ओर से मजदूर हित में किए गए कार्यों को विस्तार से रखा। इस मौके पर कई कामगारों द्वारा यूनियन के समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा गया जिसके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर आगामी रविवार, 11 जनवरी को केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए चार श्रम कानूनों के विरोध में कंपनी गेट से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकालने और केंद्र सरकार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। अंत में यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर यूनियन के नवल झा, शैलेन्द्र सिंह, विपुल गोलदार, मुंशी यादव, अशोक मिश्रा, प्रणव कुमार, विक्रम प्रधान, राज कुमार साफी, अरुण झा, कुशध्वज प्रमाणिक, सोमू गुप्ता समेत काफी संख्या में कामगार उपस्थित थे।

    आरकेएफ कामगार संघ की बैठक में हुई मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि समाज का वार्षिक वनभोज आगामी 25 जनवरी को जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर में, बैठक में नए सदस्य बनाने पर बनी सहमति
    Next Article एक्सेल इंडिया कंपनी पर स्थानीय उपेक्षा और पर्यावरण प्रदूषण के आरोप, गेट के बाहर बैठक का ऐलान

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.