रेल दुर्घटना के बाद जामताड़ा में भीड़ प्रबंधन को लेकर स्टेशन व बस स्टैंड का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: हावड़ा–नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर सिमुलतल्ला–लाहाबाद के बीच हुई रेल दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के रद्द होने से जामताड़ा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए 29 दिसंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने जामताड़ा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। स्टेशन परिसर में नव-निर्मित आरपीएफ थाना भवन का भी जायजा लिया गया तथा रेल यात्रियों एवं रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

