यूसिल से सेवानिवृत कर्मचारी देवदारी मुखी रिटायरमेंट बेनिफिट भुगतान में देरी से खफा
आवासीय क्वार्टर की दो लाख जप्त राशि को लेकर भटकने को विवश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसिल प्रबंधन सेवानिवृत कर्मचारियों के रिटायरमेंट बेनिफिट का भुगतान भले ही जल्द भुगतान का दावा करे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।इधर यूसिल के दावे को पोल खोलती यूसिल दे सेवानिवृत कर्मचारी देवदारी भक्त। कर्मचारी संख्या 2249 ने कहते है कि बीते जून में कंपनी से सेवानिवृत हो चुके है व कंपनी क्वार्टर खाली किए तीन महीने गुजर गए लेकिन कंपनी मकान के बदले में काटी गई सिक्योरिटी मनी की दो लाख रुपए आज तक नहीं मिली है व उन्हें अपनी ही राशि के लिए यूसिल कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता हैं।उन्होंने यूसिल प्रबंधन से जल्द क्वाटर रखे जाने के बदले में जप्त की गई राशि दो लाख रुपया भुगतान की मांग की है ताकि रिटायरमेंट बेनिफिट का सम्पूर्ण लाभ समय पर मिल सके।

