Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में, सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी मंडल के बजरंगनगर एवं सीतारामडेरा मंडल के भुइयांडीह बाबूघाट के समीप सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल भेंट किया। कंबल वितरण कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को चिन्हित किया गया था। चिन्हित लोगों को कूपन देकर उन्हें ससम्मान कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित किया गया, जहां विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से उन्हें कंबल प्रदान की गई। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना हमारा सामाजिक दायित्व है। क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए लोगों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये कंबल जरूरतमंदों के लिए लंबे समय तक उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे।

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता खेमलाल चौधरी, सागर राय, शैलेश गुप्ता, धीरज पासवान, रमेश नाग, अशोक सामंत, मिथिलेश साव, अमिश अग्रवाल, हरेराम यादव, लक्ष्मण बेहरा, प्रदीप बोडाल, श्रीनिवास ठाकुर, मोहम्मद नौशाद, रबिन्द्र घोष, भरत बेहरा, विपिन सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Next Article पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    April 29, 2026

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    April 29, 2026

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.