प्रोटोकॉल से हटकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जनसंवाद, आकाशवाणी चौक पर लोगों से की आत्मीय मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर।एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद लौटते समय भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रोटोकॉल से हटकर आम जनता से आत्मीय संवाद कर सबका दिल जीत लिया। आकाशवाणी चौक के समीप राष्ट्रपति ने अचानक अपने काफिले को रुकवाया और लगभग आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को टॉफी बांटी और मुस्कुराकर उनसे बातचीत की, जिससे वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रपति के सहज, सरल और मानवीय व्यवहार से माहौल भावनात्मक हो उठा। लोगों ने “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों के साथ राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया।
हालांकि राष्ट्रपति का यह कदम प्रोटोकॉल से इतर था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षा घेरा बनाए रखा। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क रहे, जिससे पूरा घटनाक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह जनसंवाद आम नागरिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सा

