Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर सजा दुल्हन की तरह, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर सजा दुल्हन की तरह, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर सजा दुल्हन की तरह, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जमशेदपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    राष्ट्रपति के स्वागत में पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है। जमशेदपुर नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों और दीवारों पर आदिवासी संस्कृति, सोहराय कला और झारखंड की पारंपरिक विरासत को दर्शाती आकर्षक पेंटिंग कराई गई है। राष्ट्रपति की नजर जहां तक जाएगी, वहां तक झारखंड की संस्कृति, स्वच्छता सर्वेक्षण और कलात्मक चित्रकारी के माध्यम से राज्य की पहचान को उकेरा गया है।

    नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि यह सजावट झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को दर्शाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन के समन्वय से शहर को पूरी तरह तैयार किया गया है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जिसे लेकर सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

    प्रशासन ने पूरी की तैयारियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर शहर सजा दुल्हन की तरह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में अखंड पाठ आरंभ, 30 दिसंबर को शोभा यात्रा; गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार
    Next Article पीजीएटी टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब युवराज संधू ने जीता, 30 लाख की इनामी राशि हासिल की

    Related Posts

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.