नववर्ष 2026 को लेकर जामताड़ा में विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी नववर्ष 2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन स्थलों, पिकनिक स्पॉट और धार्मिक स्थलों पर संभावित भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात के सुगम संचालन और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर कार्य करने को कहा गया ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अंचल अधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पर्यटन, यातायात एवं मोटरयान विभाग के अधिकारी तथा प्रखंड प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

