मिहिजाम ज्वेलर्स चोरी पर भाजपा जिलाध्यक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: मिहिजाम में ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी की घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाएँ पुलिस प्रशासन के लिए खुली चुनौती बन चुकी हैं। जामताड़ा में गोली मारकर डकैती की घटना के एक दिन बाद ही मिहिजाम में ज्वेलर्स दुकान में चोरी होना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि अपराधी विशेष रूप से गहना व्यवसायियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस को ऐसे संवेदनशील इलाकों में और अधिक चौकसी बरतनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा जिले में भय का माहौल बन जाएगा। मौके पर कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण मीहिजाम के थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे को कहा कि ऐसे अपराधी के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त एक्शन लेने की आवश्यकता है।

