एस.डी. एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में नन्हे विद्यार्थियों ने मनाया क्रिसमस डे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, आज मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को एस.डी. एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस के विद्यालय प्रांगण में प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों द्वारा क्रिसमस डे का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी के नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक क्रिसमस डांस से हुई।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य, कैरोल गीत एवं नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन तथा उनके प्रेम, शांति और करुणा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मौसमी दास ने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा, सद्भावना और मानवता का संदेश दिया। अंत में कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

