Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के 19 अफसर बनेंगे आईएएस, यूपीएससी को भेजी गई 57 नामों की सूची
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड के 19 अफसर बनेंगे आईएएस, यूपीएससी को भेजी गई 57 नामों की सूची

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के 19 अफसर बनेंगे आईएएस, यूपीएससी को भेजी गई 57 नामों की सूची

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची।झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा (JAS) के 19 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग में प्रोन्नति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने 2024 की रिक्तियों के विरुद्ध प्रोन्नति के लिए 57 अधिकारियों के नामों की सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दी है। नियमानुसार एक पद के विरुद्ध तीन नाम भेजे जाते हैं, इसी आधार पर 19 रिक्त पदों के लिए 57 नामों का पैनल तैयार किया गया है।

    सूची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 39वीं और 40वीं बैच के अधिकारी शामिल हैं। इनमें 39वीं बैच के आठ अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। इन अधिकारियों को 2024 की रिक्तियों के तहत आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है।

    इससे पहले 38वीं बैच के पांच अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिल चुकी है। अब यूपीएससी द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी।

    गौरतलब है कि झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईएएस प्रोन्नति के मामले में अन्य राज्यों से पीछे चल रहे हैं। गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष फरवरी से मई के बीच ही अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिल चुकी है। ऐसे में झारखंड के अधिकारियों को लंबे समय से इस प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार था।

    अब सूची यूपीएससी को भेजे जाने के बाद राज्य के प्रशासनिक गलियारों में जल्द ही सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है।

    झारखंड के 19 अफसर बनेंगे आईएएस यूपीएससी को भेजी गई 57 नामों की सूची
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस.डी. एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में नन्हे विद्यार्थियों ने मनाया क्रिसमस डे
    Next Article सुरक्षा कारणों से 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक जुबिली पार्क के दोनों गेट अस्थायी रूप से बंद

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    September 24, 2026

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.