शहीद निर्मल महतो की जयंती पर गरीबों के बीच कंबल वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:झामुमो के दिवंगत नेता वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने किया।
इस अवसर पर ठंड से बचाव के उद्देश्य से बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में झामुमो नेता उज्ज्वल दास के साथ मकसूद अंसारी, हैप्पी तंतुबाई, सूरज गौड़, धरमु तंतुबाई, आकाश प्रमाणिक सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।

