जामताड़ा में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। समीक्षा के बाद शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कुल 29,743 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान का अनुमोदन प्रदान किया गया। उपायुक्त ने कहा कि छात्रवृत्ति का उद्देश्य वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना है। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने प्रक्रिया की प्रगति पर जानकारी साझा की और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर बल दिया।

