Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा लीज नवीनीकरण में रैयतों–विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा लीज नवीनीकरण में रैयतों–विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा लीज नवीनीकरण में रैयतों–विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण से जुड़े मामलों में रैयतों, मूल निवासियों एवं विस्थापितों को अब तक न्याय नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर झारखंड मूलवासी अधिकार मंच एवं टाटा विस्थापित संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त, जमशेदपुर से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

    मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2005 में हुए टाटा लीज नवीनीकरण के समय रैयतों के अधिकारों की अनदेखी, वास्तविक विस्थापितों को “झूठा विस्थापित” घोषित किए जाने, बिना लीज व बिना विधिवत अधिग्रहण रैयती भूमि पर कब्ज़ा, तथा न्यायालय में लंबित मामलों के बावजूद भूमि को लीज अथवा सब-लीज पर दिए जाने जैसे गंभीर मुद्दों को विस्तार से उठाया।

    प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को यह भी अवगत कराया कि 21 फरवरी 2025 को रैयतों एवं विस्थापितों के अधिकारों को लेकर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके आलोक में विभाग द्वारा 11 दिसंबर 2025 को उपायुक्त, जमशेदपुर को नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।

    इस विषय पर उपायुक्त के साथ लंबी और गंभीर चर्चा हुई। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्थायी समाधान के उद्देश्य से रैयतों एवं विस्थापितों के पास उपलब्ध सभी संबंधित कागजात, अभिलेख एवं दस्तावेज उपायुक्त कार्यालय में जमा कराए जाएँ, ताकि उनकी विधिवत जाँच कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा सके।

    प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पेसा कानून तथा CNT/SPT अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ग्रामसभा की लिखित सहमति के बिना भूमि से जुड़ा कोई भी निर्णय न लिया जाए। साथ ही टाटा लीज नवीनीकरण से संबंधित किसी भी समिति या निर्णय प्रक्रिया में रैयतों एवं विस्थापितों को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी रखी गई।

    इसके अतिरिक्त, शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पुराने तालाबों, जलस्रोतों एवं सामुदायिक संसाधनों को ग्रामसभा को सौंपने तथा उन पर किसी भी प्रकार के निजी या कॉर्पोरेट कब्ज़े को समाप्त करने की भी मांग की गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस एवं पारदर्शी कार्रवाई नहीं की गई, तो रैयतों, मूल निवासियों एवं विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

    इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, प्रहलाद गोप, उत्तम प्रधान, सुनील हेंब्रम, कृष्णा लोहार, राइमूल, भारती रजक, निमाई गोप, राजन सिंह, मधुसूदन माझी, तपन पंडा, कांसी प्रधान, सूरज गौड़, गौर हेम्ब्रम, उत्पल महतो, अभिमन्यु गोप, मनिंदर सिंह, पहाड़ सिंह, राजन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    टाटा लीज नवीनीकरण में रैयतों–विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण
    Next Article 5वां गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल टाटा इंटर कंपनीज यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

    Related Posts

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    April 28, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    April 28, 2026

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    जामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

    जामताड़ा में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त

    मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी, अधिक सहभागिता पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.