Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एनआईटी परिसर एवं मार्गों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण, समन्वय से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विमर्श कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां आगमन के मद्देनज़र एनआईटी परिसर, निर्धारित कार्यक्रम स्थल तथा आवागमन मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां श्री नितीश सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावां श्री मुकेश लुणायत एवं पुलिस अधीक्षक(नगर), पूर्वी सिंहभूम श्री कुमार शिवाशीष ने किया, मौके पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

     

    निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रूट, एनआईटी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आपात सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम के सुचारु, गरिमामय एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

     

    दोनों जिला के वरीय पदाधिकारियों ने मार्ग में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, सुरक्षा घेरा तथा कार्यक्रम से जुड़े समन्वय पर विमर्श करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा जिला प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंभव संस्था ने स्पेशल स्कूल ऑफ़ जॉय में बच्चों संग मनाया क्रिसमस, उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
    Next Article टाटा लीज नवीनीकरण में रैयतों–विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.