Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय – काले

    घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हुई कंबल सेवा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : ठंड से राहत दिलाने और मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है। शहर की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह सेवा अब सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुँच चुकी है। इसी क्रम में घाटशिला, बांकी, चाकदोहा, काशिदा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा सहित अन्य दूरस्थ इलाकों में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंद व असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा की गई। कंबल पाकर कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने संघ परिवार को हृदय से आशीर्वाद दिया।

    इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब जीवन की कठिनाइयाँ और पीड़ा और अधिक बढ़ जाती हैं, ऐसे समय में हमारे बुजुर्गों के चेहरों पर उभरती मुस्कान और आँखों में झलकता संतोष ही हमारी सेवा की सबसे बड़ी सफलता और सच्चा प्रतिफल है। यही दृश्य हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हर हर महादेव सेवा संघ पिछले कई वर्षों से मानव सेवा, करुणा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपना ध्येय मानकर निरंतर कार्य कर रहा है। हमारा संकल्प है कि यह सेवा यात्रा बिना किसी भेदभाव के, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे भी निर्बाध रूप से चलती रहेगी, ताकि समाज का कोई भी असहाय व्यक्ति स्वयं को अकेला न महसूस करे। स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने संघ के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ निस्वार्थ भाव से सेवा कर समाज में संवेदना, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सशक्त कर रहा है।

    मौके पर संघ परिवार से संरक्षक बृजभूषण सिंह,‌ पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जितेंद्र चावला, कुसुम पूर्ति, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, रितिका श्रीवास्तव, कंचन देवी, सौरव चटर्जी, सूरज बाग, लख्खिकांत, पिंटू, दर्शन, रामा एवं स्थानीय समिति के घाटशिला से जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह, काशिदा से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया फागु सोरेन, उप मुखिया बिशू टुडू, ग्राम प्रधान बयाराम हेम्ब्रम, डॉ संग्राम सोरेन, राम किशोर मुर्मू, वार्ड सदस्य नरसिंह हेम्ब्रम, रुक्मणि धल, मिहिर चंद्र हाँसदा, ठाकुर मांडी, सुनाराम हाँसदा, ईश्वर टुडू नरसिंहगढ़, धालभूमगढ से रत्ना मिश्रा, आरती समंद, प्रिया महापात्र, जुगती, रोहित बेहरा, देवा, बिप्लब, अभिनव, विजय मिश्रा, आकाश साव, श्रवण सिंह जादूगोड़ा से रोहित सिंह परमार , विक्रम सिंह, लिटा राम मुर्मू, रोहित अग्रवाल, विश्वजीत भूमिज, अशोक गोप मुसाबनी से पश्चिम बदिया के मुखिया भीमसेन मुर्मू, शिवा मुदलियार, किशोर सिन्हा ,संजीत बास्के, अश्वनी महतो, मुकेश प्रसाद, जयदेव तिवारी, बापी धर, सुखा वर्धन

    ज़रूरतमंदों की सेवा ही हमारा धर्म और ध्येय - काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, नेताओं पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article महाकाल मंदिर निर्माण में बाधा, ग्रामीणों में आक्रोश धार्मिक आस्था पर हमला बताकर कार्रवाई की चेतावनी

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.