लघु सिंचाई गणना 2025 को लेकर प्रगणक-पर्यवेक्षकों को दिए गए निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
कुंडहित: लघु सिंचाई गणना 2025 के संबंध में एक बैठक का आयोजन बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे दिसंबर माह के अंत तक गणना से संबंधित कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि गणना कार्य पूरी गंभीरता, समयबद्धता और शुद्धता के साथ किया जाए, ताकि प्राप्त आंकड़े विश्वसनीय हों। फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा दायित्वों के ईमानदारी से निर्वहन के निर्देश दिए गए।

