Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महादेवशाल को खाटू श्याम की जन्मस्थली के रूप में प्रस्तुत करती नई पुस्तक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महादेवशाल को खाटू श्याम की जन्मस्थली के रूप में प्रस्तुत करती नई पुस्तक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महादेवशाल को खाटू श्याम की जन्मस्थली के रूप में प्रस्तुत करती नई पुस्तक

    प्रभात प्रकाशन से आई संदीप मुरारका की पुस्तक ‘हारे का सहारा : खाटू श्याम’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 16 दिसंबर. शोधनिष्ठ लेखक संदीप मुरारका की नवीन पुस्तक ‘हारे का सहारा : खाटू श्याम’ प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हो चुकी है. यह कृति महाभारत के अमर योद्धा बर्बरीक (खाटू श्याम) की जन्मस्थली महादेवशाल (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड) को प्रमाणिक संदर्भों सहित प्रस्तुत करती है.

    प्राचीन ग्रंथों, स्थानीय लोककथाओं, पुरातात्त्विक संकेतों तथा पौराणिक यात्राओं के गहन अध्ययन के आधार पर लेखक ने यह स्थापित करने का प्रयास किया है कि पांडवों की वन-यात्रा एवं भीम–हिडिंबा प्रसंगों की जड़ें झारखंड की धरती से गहराई से जुड़ी हैं. पुस्तक में पांडव यात्रा मार्ग, झारखंड में महाभारतकालीन स्थल राजगनर में भीमखांदा, घाटशिला में पंच पांडव पहाड़, पलामू में भीम चूल्हा और महादेवशाल की ऐतिहासिक एवं पौराणिक गाथा, बर्बरीक के भाईयों की कहानी, ओड़िशा के सुंदरगढ़ में अवस्थित वेद व्यास से महादेवशाल की दूरी तथा ‘हारे का सहारा’ बनने की दिव्य प्रक्रिया को सजीव कथा शैली में प्रस्तुत किया गया है.

    धार्मिक आस्था, इतिहास, पर्यटन और लोकविश्वास—इन चारों के सशक्त संगम के रूप में यह पुस्तक पाठकों को आध्यात्मिक गहराई के साथ सांस्कृतिक गर्व का अनुभव कराती है.

    संदीप मुरारका एक शोधनिष्ठ लेखक, सांस्कृतिक इतिहासकार और जनजातीय कथाओं के सशक्त संवाहक हैं. शिखर को छूते ट्राइबल्स, देश के 105 विशिष्ट जनजातीय व्यक्तित्व, पीपल्स पद्मा तथा मेरी माटी मेरा देश जैसी कृतियाँ उनकी इसी विशिष्ट दृष्टि का प्रमाण हैं, जिनके माध्यम से वे भूले-बिसरे नायकों पर शोध के नए मार्ग प्रशस्त करते हैं.

    खाटू श्याम की जन्मस्थली महादेवशाल पर केंद्रित उनका यह शोध तथा पांडव यात्रा मार्ग की स्पष्ट व्याख्या साहित्य, इतिहास और सांस्कृतिक अध्ययन—तीनों क्षेत्रों में एक महत्त्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है. यह पुस्तक अमेज़न, फ्लिपकार्ट तथा प्रभात प्रकाशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

    महादेवशाल को खाटू श्याम की जन्मस्थली के रूप में प्रस्तुत करती नई पुस्तक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलघु सिंचाई गणना 2025 को लेकर प्रगणक-पर्यवेक्षकों को दिए गए निर्देश
    Next Article सेल बीएसपी प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ गांधीवादी तरीक़े से प्रदर्शन करेंगे विधायक देवेंद्र

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.