नितिन नबीन से बाबूलाल मरांडी व आदित्य साहू की शिष्टाचार भेंट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त श्री नितिन नबीन जी से आज नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने श्री नितिन नबीन जी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं पार्टी की भावी रणनीतियों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। नेताओं ने विश्वास जताया कि श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्रहित में भाजपा का कार्य और अधिक सशक्त होगा।

