Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद खेल महोत्सव में जमशेदपुर की नन्ही खिलाड़ी ने रजत पदक किया अपने नाम, स्कूल के साथ परिवारों में भी खुशियों का माहौल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद खेल महोत्सव में जमशेदपुर की नन्ही खिलाड़ी ने रजत पदक किया अपने नाम, स्कूल के साथ परिवारों में भी खुशियों का माहौल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद खेल महोत्सव में जमशेदपुर की नन्ही खिलाड़ी ने रजत पदक किया अपने नाम, स्कूल के साथ परिवारों में भी खुशियों का माहौल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों को बढ़ावा देने की पहल के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव में जमशेदपुर की एक नन्ही खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। सोमवार को सीतारामडेरा स्थित बॉक्सिंग कम्युनिटी सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में, राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में कक्षा तीन की छात्रा और मात्र आठ वर्षीय दीपिका सोय ने यह उपलब्धि हासिल की। दीपिका सोय वर्तमान में डिमना बॉक्सिंग क्लब में कोच विजय सोय के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है।कोच विजय सोय ने दीपिका की सराहना करते हुए कहा कि वह काफी मेहनत और लगन से अभ्यास करती है और खेल जगत में उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई देता है।दीपिका के पिता बादल सोय ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह दीपिका को भविष्य में एक सफल सरकारी अधिकारी के साथ-साथ एक चर्चित खिलाड़ी के रूप में देखना चाहते हैं, जो देश का प्रतिनिधित्व करे। सांसद खेल महोत्सव, देश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो के प्रयासों से जमशेदपुर में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिससे दीपिका जैसी ग्रामीण पृष्ठभूमि की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है।दीपिका की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार और क्लब का नाम रोशन किया है, बल्कि शहर की अन्य बालिकाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

    सांसद खेल महोत्सव में जमशेदपुर की नन्ही खिलाड़ी ने रजत पदक किया अपने नाम स्कूल के साथ परिवारों में भी खुशियों का माहौल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नगर समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
    Next Article टाटा पावर मजदूर यूनियन ने उप श्रमायुक्त को सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र

    Related Posts

    योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    June 21, 2026

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : अमरप्रीत सिंह काले

    योग दिवस और फादर्स डे पर सजा काव्य मंच, कविताओं से गूंजा पेंशनर समाज कार्यालय

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी टाउन मैदान में हुआ भव्य योगाभ्यास

    लायंस क्लब भारत ने योग शिविर लगाकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

    पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप पर दूसरे दिन भी हंगामा, मुआवजे की मांग पर अड़े वाहन मालिक

    नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    सिदो-कान्हू हूल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य स्तरीय बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन

    भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग अभ्यास शिविर का आयोजन

    हाथी समस्या पर केवल बैठक नहीं, प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता : चुनु माहाली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.