भाजपा नगर समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: विधानसभा के जामताड़ा मुख्यालय स्थित अजंता वस्त्रालय (कायस्थपाड़ा चौक) में भाजपा नगर समर्थकों द्वारा नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह एवं मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समर्थकों ने तीनों नेताओं को माला व शॉल पहनाकर मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पार्टी ने कम समय में बड़ी जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया है, जिसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मितेश शाह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

