जामताड़ा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की शुरुआत
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: एसएचजी सभागार कंबाइंड बिल्डिंग जामताड़ा में अधिकृत किसानों से 2450 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की ऑनलाइन खरीद का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए, ताकि किसानों को सीधा लाभ मिले। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए बिचौलियों द्वारा धान खरीद पर रोक लगाने की बात कही। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, लैंप्स प्रतिनिधि, किसान, डीलर एसोसिएशन तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

