जामताड़ा में जिला मिलेट मिशन समिति की बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला मिलेट मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने, किसानों की आय वृद्धि तथा मोटे अनाज के प्रति जागरूकता पर चर्चा हुई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 39 किसानों द्वारा मडुआ की खेती की गई है, जिनको प्रति एकड़ 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंडवार डाटा तैयार करने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने तथा आगामी खरीफ में प्रति प्रखंड 1000 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित कर मडुआ खेती को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

