Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीबीएल के सहयोग से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर गार्डन का सौंदर्यीकरण शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डीबीएल के सहयोग से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर गार्डन का सौंदर्यीकरण शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीबीएल के सहयोग से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर गार्डन का सौंदर्यीकरण शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    डीबीएल के सहायक उपाध्यक्ष ने किया रेलवे स्टेशन परिसर अवस्थित गार्डन का।  ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन, हावड़ा मंडल के लगातार प्रयास एवं उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार के पहल पर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, पाकुड़ के सौजन्य से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गार्डन एवं प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिकारी विश्राम गृह के बगल में अवस्थित गार्डन सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव सुनिश्चित हुआ है। इस बाबत दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गार्डन का निरीक्षण किया एवं दोनों गार्डन के रखरखाव हेतु तथा सौंदर्य करण हेतु आवश्यक सुझाव दिए ।

    इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेंब्रम,ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष-सह-मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के सचिव-सह-वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरभाष) संजय कुमार ओझा,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (विद्युत ) राजू कुमार एवं दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी सलाहकार  राकेश चौरसिया मौके पर उपस्थित रहे।

     

    स्टेशन प्रबंधक पाकुड़ द्वारा रेलवे परिसर स्थित गार्डन एवं प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिकारी विश्राम गृह के बगल में स्थित गार्डन को दिखलाया गया ।इस निरीक्षण के दौरान सभी ने श्री ब्रजेश कुमार जी से आग्रह किया इसके सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी अगर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा ली जाती है तो यह रेलवे के लिए एक सौगात होगी । ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के लगातार प्रयास का नतीजा अब जाकर सफल हुआ है,पाकुड़ रेलवे स्टेशन में आम यात्रियों के लिए एक सुंदर गार्डन का विकसित होना,स्टेशन के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाएगी।

    निरीक्षण के क्रम में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष  कुमार ने कहा कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन का प्रयास सराहनीय है,जो पर्यावरण को संरक्षित करने तथा पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर को सुंदर दिखे इस पर पहल किया है। पाकुड़ के विकास में योगदान यह हमारा सामाजिक उत्तरदायित्व है।गार्डन को सुव्यवस्थित किया जाएगा तथा गार्डन का सौन्दर्यीकरण भव्य तरीके से करवाया जाएगा।

    डीबीएल के सहयोग से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर गार्डन का सौंदर्यीकरण शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल बस से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, करीब 20 फीट मजदूर को साइकिल सहित घसीटा ले गया बस
    Next Article सांसद कालीचरण सिंह ने दुम्बी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.