नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल बस से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, करीब 20 फीट मजदूर को साइकिल सहित घसीटा ले गया बस
राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बस सोमवार कि अहले सुबह शिक्षकों एवं छात्रों को स्कूल छोड़ कर लौटते वक्त हुई दर्दनाक हादसा। यह घटना करीब 7:30 बजे हाता चौक पर हुई है जहां बस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक को लगभग 20 फीट तक साइकिल सहित घसीटा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बस गंगाडीह स्थित विद्यालय परिसर से निकलकर हाता की ओर जा रही थी इसी दौरान जुड़ी गांव निवासी परिमल गोप उम्र 40 वर्षीय जो पेसे से एक मजदूर था साइकिल से मजदूरी करने हांसल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाता चौक पहुंचा तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद बस कुछ दूरी तक साइकिल को घसीटते हुए आगे बढ़ गई जिससे परिमल गोप की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर पोटका पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया एवं परिजनों का कहना था कि परिमल गोप परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। उनका एक 14 वर्षीय बेटा है और उनकी मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ी हो गई है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से उचित मुआवजे और सहायता की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास किया। पुलिस ने नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बस को जप्त कर लिया है और चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने हाता चौक पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

