Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय

    हमारी वर्णमाला की शुरुआत पाणिनि से : रमा पोपली

    पाणिनि के कारण ही हम सूत्रकाल को जान सके : डॉ. अग्निहोत्री

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पूरब (भारत) और पश्चिम (अमेरिका समेत अन्य देश) के बीच वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से साम्य स्थापित होने की प्रक्रिया तेज हो रही है। पहले दोनों के बीच जो असमानता थी, वह पदार्थ और विचार के टकराव के कारण थी। उस दौर में दोनों एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास करते थे, लेकिन अब प्रभुत्व की भावना के स्थान पर मतैक्य की भावना उभर रही है।

    सरयू राय पाणिनि उत्सव समिति के तत्वावधान में न्यू बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी के कालिदास सभागृह में आयोजित प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि पाणिनि के काल से लेकर आज तक अनेक युग बीत चुके हैं और इस दौरान आचार-विचार में बड़े परिवर्तन आए हैं। पाणिनि उत्सव के माध्यम से हम उनके ज्ञान को न केवल वर्तमान में आत्मसात कर रहे हैं, बल्कि भविष्य में उसे सकल ब्रह्मांड तक स्थापित करने की दिशा में भी अग्रसर हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि समाज का एक खास वर्ग हमारी विविधताओं को घातक हथियार बनाकर संघर्ष की राह पर धकेलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हमें उसमें उलझना नहीं है। आज ऐसे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं, जिनसे यह सिद्ध होता है कि ऊर्जा (एनर्जी) और चेतना (माइंड) एक-दूसरे में परिवर्तित हो सकते हैं और पदार्थ व विचार के बीच सामंजस्य बन रहा है।

    पाणिनि फाउंडेशन की निदेशक रमा पोपली ने कहा कि हमारी वर्णमाला की शुरुआत महर्षि पाणिनि से ही होती है। उनके आशीर्वाद से भाषा को वैज्ञानिक आधार मिला। आज आवश्यकता है कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच, सृजनशीलता और सकारात्मक टेम्परामेंट विकसित किया जाए।

    डॉ. मित्रेश्वर अग्निहोत्री ने कहा कि महर्षि पाणिनि के कारण ही हम सूत्रकाल को जान पाए। यदि पाणिनि न होते तो उस रूप में संस्कृत का विकास संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि पाणिनि केवल व्याकरणाचार्य ही नहीं, बल्कि महाकवि, महाइतिहासकार और प्रकांड विद्वान थे। संस्कृत की अमरता, सुंदरता, अनुशासन और संरचना का श्रेय पाणिनि को ही जाता है।

    बाल मुकुंद चौधरी ने कहा कि पाणिनि ने शंकर को प्रसन्न किया, जिनके नृत्य से डमरू की ध्वनि के माध्यम से 14 माहेश्वर सूत्र प्रकट हुए। इन्हीं सूत्रों के आधार पर पाणिनि ने अष्टाध्यायी की रचना की।

    डॉ. शशि भूषण मिश्र ने कहा कि वैदिक काल से पूर्व भी भारत में एक समृद्ध भारतीय आर्य भाषा प्रचलित थी, जिसके प्रमाण हाल के उत्खननों में मिले हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत की कोई एक लिपि नहीं है, लेकिन यह भाषा अनेक लिपियों में लिखी-पढ़ी जाती रही है और आज भी जीवंत है।

    कार्यक्रम को डॉ. रागिनी भूषण एवं डॉ. कौस्तुभ सान्याल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पाणिनि फाउंडेशन की निदेशक रमा पोपली की पुस्तक ‘पाणिनि शिक्षाशास्त्र (Panini Pedagogy)’ का विमोचन किया गया। मंच संचालन पाणिनि उत्सव समिति के सचिव चंद्रदीप पांडेय ने किया।

    जमशेदपुर में प्रथम पाणिनि उत्सव समारोह अब पदार्थ और विचार आपस में हो रहे हैं सहमत : सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत
    Next Article नारायण आईटीआई में रक्तदान शिविर आयोजित, 47 यूनिट रक्त संग्रह 

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.