Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    शिविर में कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह, संस्था ने रक्तदाताओं का जताया आभार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘लोक समर्पण’ के तत्वावधान में रविवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती एवं सम्मानित अथिति मजदूर नेता सह विभिन्न यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक चले शिविर में युवा एवं माहिला रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन एवं रक्तदान करने कतारबद्ध होकर लोग अपनी बारी का इंतेजार करते दिखे। शिविर की समाप्ति पर कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सभी रक्तवीरों को उपहार स्वरूप हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, अतिथियों की ओर से सभी रक्तदाताओं को एकल पुष्प प्रदान कर नेक मानवीय कार्य के लिए आभार जताया गया।

    *रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बनाये गए थे सेल्फी पॉइंट:* रक्तदाताओं को प्रेरित करने हेतु सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। जहां स्लोगन में रक्तदान हेतु प्रेरक संदेश लिखे थे। सेल्फी पॉइंट में संस्था के कुछ कार्यों को भी दर्शाया गया था।

    मुख्यातिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि लोक समर्पण द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इस बार नए उद्देश्य और व्यापक सोच के साथ आयोजित रक्तदान शिविर को लोगों की भारी भागीदारी ने ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

    संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी ललित दास ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव ही मानव के काम आता है। इसी भावना के साथ लोक समर्पण विगत कई वर्षों से जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की बात कही।

    शिविर में आये अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

    रक्तदान शिविर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, मान्तु बनर्जी, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, नारायण पोद्दार, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, विकास शर्मा, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, सूरज सिंह, जीवन लाल, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, कंचन दत्ता, नवजोत सिंह, शिंदे सिंह, सन्नी सिंह चौहान समेत संस्था के नीरज कुमार कैबर्ता, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक सिंह, सोनू दत्ता, सुभाष मुखी, मिथिलेश साव, महावीर सिंह, गौरव कैबर्ता, मोनोजीत घोषाल एवं सतनाम सिंह एवं संस्था के कई अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.