Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेलमेट की वजह से बची जिंदगी, सरायकेला में सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हेलमेट की वजह से बची जिंदगी, सरायकेला में सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेलमेट की वजह से बची जिंदगी, सरायकेला में सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित छोटानागपुर कॉलेज, हेंसल के समीप रविवार सुबह करीब 6:30 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. हाता की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. हादसे में युवक को गंभीर चोट लग सकती थी, लेकिन सिर पर पहना गया हेलमेट उसके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ. टक्कर के दौरान हेलमेट टूट गया, फिर भी इससे सिर पर बड़ी चोट आने से बचाव हो गया. युवक के पैर और सिर में हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान रूपाय सोरेन, निवासी कालिकापुर, पोटका क्षेत्र के रूप में हुई है. बताया गया कि वह अपने बच्चे से मिलने एकेडमिक स्कूल, राजनगर जा रहा था. इसी दौरान छोटानागपुर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई. घायल युवक ने बताया कि सुबह के समय सड़क पर ओस जमी होने के कारण दृश्यता कम थी, जिससे यह दुर्घटना हुई. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना कितना आवश्यक और जीवनरक्षक साबित हो सकता है.

    सरायकेला में सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा हेलमेट की वजह से बची जिंदगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा प्रदूषण और सड़क हादसों के खिलाफ आंदोलन, 10 दिन का अल्टीमेटम
    Next Article सीतारामडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजिय

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.