भाजपा ने सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का किया चयन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में संगठन महापर्व के तहत मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही और चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता की देखरेख में जामताड़ा विधानसभा के तीन और नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्ष चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि नए नेतृत्व से पार्टी और मजबूत होगी। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

