Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण का महारक्तदान शिविर 14 दिसंबर को, शिविर की सफलता को लेकर संस्था कर रही व्यापक तैयारियां, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट व प्रशस्ति पत्र 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण का महारक्तदान शिविर 14 दिसंबर को, शिविर की सफलता को लेकर संस्था कर रही व्यापक तैयारियां, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट व प्रशस्ति पत्र 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण का महारक्तदान शिविर 14 दिसंबर को, शिविर की सफलता को लेकर संस्था कर रही व्यापक तैयारियां, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट व प्रशस्ति पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण द्वारा आगामी 14 दिसंबर (रविवार) को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था व्यापक स्तर पर तैयारियाँ कर रही है। संस्था के संरक्षक एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की उपस्थिति में लगातार बैठकें आयोजित कर लोगों को शिविर में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही, शिविर की बेहतर रूपरेखा तय करने के लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं। बैठक में रक्तदान शिविर के प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी के लिए पोस्टरों का वितरण भी किया जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक ललित दास ने बताया कि लोक समर्पण संस्था बीते कई वर्षों से समाज सेवा के विविध कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाती रही है। इस बार संस्था ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पहल की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सर्वोत्तम कार्य है और शिविर में अधिक से अधिक युवाओं एवं मातृशक्ति को शामिल करना हमारी संस्था का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने एवं रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भेंट स्वरूप हेलमेट दिया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। ललित दास ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं के भागीदारी की उम्मीद है। संस्था के सभी सदस्य पूरे समर्पण और तन्मयता से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। संस्था इस नेक मानवीय कार्य में योगदान देने वाले प्रत्येक रक्तदाताओं के सुविधा और सहूलियत का पूरा ध्यान रखेगी।

    वहीं, उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की है। ललित दास ने विश्वास जताया कि यह शिविर जमशेदपुर में रक्तदान के क्षेत्र में एक नई चेतना का संचार करेगा।

    रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट व प्रशस्ति पत्र शिविर की सफलता को लेकर संस्था कर रही व्यापक तैयारियां सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में नशामुक्ति अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना
    Next Article गरीबों की सेवा से ही परमात्मा की प्राप्ति – काले 

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.