Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक सम्पन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2025Updated:December 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक सम्पन्न

    शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, पार्टी के विस्तार की रणनीति बनाना और आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना तैयार करना था।

    बैठक में विशेष रूप से कुंडहित प्रखंड के 15 पंचायतों में बूथ एजेंट चयन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए और प्रत्येक पंचायत में सक्रिय एवं सक्षम बूथ एजेंट चयनित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।

    बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों और कार्यों की समीक्षा भी की गई। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने पर सहमति जताई तथा गांव–गांव जाकर जनता से संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

    कार्यक्रम में कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव पूर्णिमा धर, रंजीत लायक, मोहम्मद सरफुद्दीन, फखरुद्दीन खान, आशीष सरकार, सरफुद्दीन अंसारी, नवाज नबी हुसैन खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग मतदाता सूची पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक सम्पन्न
    Next Article जामताड़ा में नशामुक्ति अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.