Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : कोल इंडिया अध्यक्ष ने कहा- जान बचाने के लिए अस्थायी स्थानांतरण जरूरी।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड धनबाद रांची

    केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : कोल इंडिया अध्यक्ष ने कहा- जान बचाने के लिए अस्थायी स्थानांतरण जरूरी।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : कोल इंडिया अध्यक्ष ने कहा- जान बचाने के लिए अस्थायी स्थानांतरण जरूरी।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव का संकट गंभीर होता जा रहा है। बुधवार को कोल इंडिया के अध्यक्ष सनोज कुमार झा प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे। तकनीकी टीमों से रिपोर्ट लेने के बाद उन्होंने स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि मौजूदा हालात अपने आप सुधरने वाला नहीं है। ऐसे में लोगों की जान बचाने के लिए अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण फिलहाल एकमात्र विकल्प है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थायी विस्थापन का मामला नहीं है, बल्कि जानलेवा खतरे से बचने के लिए अस्थायी कदम है। अध्यक्ष श्री झा ने बताया कि कई स्थानों पर कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा खतरनाक स्तर से ऊपर पाई गई है। प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की गई है और बीसीसीएल द्वारा अस्थायी राहत केंद्रों में भोजन, रहने और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। तकनीकी समाधान और गैस निकासी का कार्य जारी है, हालांकि प्रक्रिया में समय लग सकता है।

    कोल इंडिया के तकनीकी निदेशक अच्युत घटक ने चेताया कि गैस रिसाव की समस्या समय के साथ और गंभीर हो सकती है। समाधान में कितना समय लगेगा, यह कहना मुश्किल है। 10 दिन, 15 दिन या डेढ़ महीना। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्थिति की गंभीरता को समझते हुए स्वेच्छा से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हों।

    वहीं, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच जारी है। देश की विशेषज्ञ एजेंसियां जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सर्वोच्च प्राथमिकता केवल और केवल लोगों की सुरक्षा है। स्थायी विस्थापन या पुनर्वास जैसे मुद्दों पर बाद में अलग से चर्चा होगी।

    कुल मिलाकर अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि गैस की मात्रा जानलेवा स्तर पर पहुंच चुकी है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

    केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : अस्पताल अलर्ट मोड पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, कई वरीय पदाधिकारी शामिल
    Next Article जमशेदपुर से राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को सौंपा गया स्मार पत्र — उड़ीसा के एम.वी.-26 गांव में बांग्लाभाषी विस्थापितों पर हमले के खिलाफ उठी आवाज

    Related Posts

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.